E-Shram Portal: सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल के जरिए देश के हर मजदूर का रिकॉर्ड रखा जाएगा. असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जो पूरे देश में मान्य होगा. सरकार की इस पहल से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी.
श्रमिकों को इन योजनाओं का मिलेगा लाभ_
1- सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री श्रम योगी मंडन योजना
2- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
3- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित होंगे.
national database of unorganized workers के माध्यम से सरकार पूरे देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग जैसे – छोटे और सीमांत किसान, मछुआरों, पशुपालन में लगे लोग, बीड़ी रोलिंग, लेबलिंग और पैकिंग, भवन और निर्माण श्रमिक, बढ़ई, ईंट भट्ठों और पत्थर की खदानों में काम करने वाले मजदूर, नाइयों, सब्जी और फल विक्रेता, समाचार पत्र विक्रेता, रिक्शा खींचने वाले, ऑटो चालक, घर की नौकरानी, सड़क विक्रेताओं, मनरेगा कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, दूध डालने वाले किसान, प्रवासी मजदूरों और ऐसे तमाम लोग जो किसी बड़ी कम्पनी में काम करने की जगह अपना काम धंधा कर रहे है!
उनका एक नैशनल डेटबेस बनाने के उद्देश्य से NDUW योजना के माध्यम से प्रत्येक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को eshram Card जारी किया जा रहा है! ताकि सरकार के पास पूरे देश में तरह तरह के काम कर रहे लोगों की जानकारी हो और उनकी पहचान कर उनको तमाम तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके!
यदि कोई कर्मचारी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करता है तो उसे 2 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा. इसमें सरकार की ओर से एक साल का प्रीमियम दिया जाएगा. यदि कोई पंजीकृत कर्मचारी किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो उसकी मृत्यु या पूर्ण रूप से अपंग होने की स्थिति में वह 2 लाख रुपये का हकदार होगा. वहीं, आंशिक रूप से विकलांगों के लिए बीमा योजना के तहत एक लाख रुपये दिए जाएंगे.
जानें- कैसे पंजीकृत करें.
ई-श्रम पोर्टल के आधिकारिक पेज https://www.eshram.gov.in पर जाएं.
फिर होमपेज पर, “ई-श्रम पर पंजीकरण” पर click करें.
इसके बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन https://register.eshram.gov.inपर क्लिक करें.